Pages

Monday

मुझे खिताब जीतने की उम्मीद नहीं थीः साइना

Image Loadingलंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह यह खिताब अपने नाम कर पाएंगी।लंदन ओलंपिक की पदक विजेता साइना ने कल जर्मनी की जूलियन शैंक को लगातार गेमों में 21-17, 21-8 से पराजित कर डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट जीता था। साइना पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के बाद पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज अपने नाम की है। साइना ने जीत के बाद कहा कि मैं डेनमार्क और यहां आए भारतीय प्रशंसको का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मेरी हौंसला अफजाई की। मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं डेनमार्क ओपन में जीत सकती हूं। मुझे इस टूर्नामेंट में जीत दर्ज करके बेहद खुशी हो रही है। लंदन ओलंपिक के बाद काफी व्यस्त कार्यक्रम, डेनमार्क ओपन की तैयारियों और लगातार खेलने से थकावट के बारे में पूछने पर साइना ने कहा कि ओलंपिक के बाद मैंने कई ऐसी चीजें की जिससे मैं एक बार फिर से काफी तरो ताजा महसूस कर रही हूं। लेकिन मेरे लिए हर टूर्नामेंट ही कठिन होता है और मैंने इसी को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियां की थी।

दिल्ली डेयरडेविल्स की नजरें सेमीफाइनल में

चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बची एकमात्र आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स मंगलवार को घरेलू टीम टाइटंस के खिलाफ उतरेगी, तो उसकी नजरें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी।ग्रुप ए में शीर्ष पर काबिज दिल्ली ने रविवार को पर्थ स्कोर्चर्स को हराया। अब उसके 10 अंक हैं। वहीं पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भारी अंतर से हारी टाइटंस 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है। मंगलवार के मैच से पता चलेगा कि शीर्ष पर कौन सी टीम रहती है। पिछले मैच में पर्थ के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं टाइटंस को केकेआर ने बुरी तरह हराया। दिल्ली ने 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महेला जयवर्धने, उन्मुक्त चंद, केविन पीटरसन और रोस टेलर के विकेट सस्ते में गंवा दिए। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने उसे जीत तक पहुंचाया। सहवाग का फॉर्म में लौटना दिल्ली के लिए सोने पे सुहागा साबित हुआ। 'मैन ऑफ द मैच' रहे अनुभवी हरफनमौला अजित अगरकर ने सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट लिए। दूसरी ओर केकेआर से हारने के बाद टाइटंस का मनोबल गिरा हुआ है। जीत के लिए 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 89 रन पर आउट हो गई थी।